OTHERS

मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मिला दो शव, एक की हुई पहचान 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर दो शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। एक शव की और दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया।

पहला शव छोटका नुआंव के समीप ठोरा नदी पर बने पुल के नीचे से बरामद किया गया। पुलिस जांच के बाद मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटका नुआंव वार्ड 10 के बबन राम के पुत्र गांधी कुमार (उम्र 37 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है मृतक गांधी राम कल से गायब थे। वहीं दूसरा शव महदह नहर के पास मिला है, जो एक पुरुष का है। शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात शव की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं और आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना भेजी गई है।

सदर एसडीपीओ धीरज कुमार ने बताया कि दोनों मामलों की गंभीरता से जांच की जा रही है। मौके से कोई हथियार या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button