महिला थाना परिसर में खुला नियंत्रण कक्ष, पुरे शहर में नजर रखेगी पुलिस

बीआर दर्शन | बक्सर
अपराध काे राेकने और अपराधियाें के खिलाफ त्वरित कार्रवाई काे लेकर गुरुवार काे महिला थाना परिसर में पुलिस नियंत्रण कक्ष बनाया गया। पुलिस नियंत्रण कक्ष का उदघाटन एसपी शुभम आर्य ने किया। इस दाैरान पुलिस नियंत्रण कक्ष में लगे उपकरणाें और उससे हाेने वाले सुविधा के बारे में विस्तार से बताया।
एसपी ने बताया कि शहर के सुरक्षा काे लेकर पुरे शहर में करीब 128 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। सीसीटीवी कैमराें पर पुलिस नियंत्रण कक्ष के माध्यम से नजर रखी जाएगी। इस लेकर प्रशिक्षित पुलिस जवानाें की ड्यूटी लगाई गई है। जहां पर निगरानी के साथ ही किसी प्रकार की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियाें काे देनी हाेगी। जिससे पुलिस काे किसी भी प्रकार के अपराध हाेने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। इस दाैरान माैके पर सदर एसडीपीओ धीरज कुमार, नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि नियमतुल्लाह फरीदी के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी माैजूद थे।
साेशल मीडिया यूनिट के माध्यम से रखी जाएगी नजर:
पुलिस नियंत्रण कक्ष में साेशल मीडिया यूनिट भी लगाई गई है। यूनिट साेशल मीडिया पर नजर रखेगी। साेशल मीडिया पर किसी प्रकार के अफवाह फैलाने या गलत न्यूज प्रसारित करने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके है। इसे लेकर 24 घंटे पुलिस कर्मियाें की ड्यटी लगाई गई है।
पुरे शहर में लगाई जाएगी सीसीटीवी कैमरे:
अपराध पर अंकुश लगाने काे लेकर पुरे शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे है। एसपी के मुताबिक अभी तक शहर में 128 कैमरे लगाए जा चुके है। इसके साथ ही शहर के बचे हुए स्थानाें पर जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य किया जा रहा है। कैमरे का माॅनिटरिंग पुलिस नियंत्रण कक्ष से किया जाएगा।
गश्ती वाहनाें पर रखी जाएगी नजर:
एसपी ने बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष से गश्ती वाहनाें पर भी नजर रखी जाएगी। इसे लेकर जीपीएस कंट्राेल यूनिट लगाने का कार्य किया जा रहा है। जीपीएस के माध्यम से गश्ती वाहन और डायल 112 समेत अन्य कार्यकलापाें पर नजर रखी जाएगी।