OTHERS
महाशिवरात्रि पर डीजे वालाें पर दर्ज हुई एफआईआर

बीआर दर्शन | बक्सर
डीजे बजाने पर प्रतिबंध के बावजूद महाशिवरात्रि पर्व में डीजे बजाने वालाें पर टाउन थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई। एफआईआर के बाद डीजे संचालकाें में राेष है।
टाउन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा से मिली जानकारी के मुताबिक महाशिवरात्रि पर्व पर डीजे बजाने पर राेक लगाया गया था। इसके बावजूद कई शाेभा यात्राओं में डीजे बजाया गया। अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य ने टाईगर डीजे संचालक, सुपर डीजे, एपी डीजे, आदिशक्ति डीजे, बीरु डीजे, शैडाे डीजे, सुरज डीजे के संचालक पर एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज हाेने के बाद डीजे संचालकाें के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।