Accident

बोलेरो और बाइक की टक्कर में एक की मौके पर मौत, दूसरा जख्मी 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

जिले के चौसा- चुन्नी मार्ग पर सलारपुर माैजा के समीप तेज रफ्तार बाेलेराे ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर सवार एक युवक की माैत हाे गई, वहीं एक युवक गंभीर रुप से जख्मी हाे गया। जख्मी युवक काे प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने बाेलेराे काे अपने कब्जे में कर लिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में काेहराम मच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार काे चौसा नगर पंचायत के कनकनारायनपुर निवासी स्व. रामबचन यादव के 47 वर्षीय पुत्र अंगद यादव अपने ही गांव के युवक तुलसी ठाकुर के 25 वर्षीय पुत्र किशुन ठाकुर के साथ बाइक पर सवार हो किसी से मिलने चुन्नी गांव गए थे। कार्य खत्म होने के बाद वे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। तभी चुन्नी स्थित सीवीसी कैनाल के समीप मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में जाेरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार दोनो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो सड़क पर गिर गए। घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन को छोड़ भाग गया।

किसी राहगीर ने जख्मी युवकाें की पहचान कर इसकी खबर उनके गांव वालाें को दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण पहुंच दोनो को इलाज के लिए चौसा पीएचसी लाये, जहा चिकित्सकों ने अंगद यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं गम्भीर रूप से घायल किशुन को वाराणसी रेफर कर दिया। इस घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद मृतक के घर मे कोहराम मच गया। जहा स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। प्रभावित किसान माेर्चा के सदस्याें ने घटना पर दु:ख प्रकट करते हुए कहा कि मृतक आंदोलन के सक्रिय सदस्य थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button