OTHERS

बिहार यूपी को जोड़ने वाली पुल से गंगा नदी में कूदा युवक, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

बीआर दर्शन | बक्सर

गाेलम्बर स्थित गंगा पुल से गुरुवार काे एक युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। युवक के छलांग लगाते ही मछुआरों ने देख लिया। मछुआरों ने तत्काल माैके पर पहुंच युवक काे गंगा नदी से निकाला। घटना की सूचना मिलते ही आद्योगिक थाना पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक काे पानी से निकाल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के जबलपुर के मदन का पुत्र हरिश यूपी के बलिया जिला के रसड़ा में रहता था। युवक ट्रक चालक का कार्य करता था। गुरुवार की दोपहर युवक गंगा पुल पर पहुंचा। देखते ही देखते युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। युवक के छलांग लगाते ही पुल पर माैजूद लाेगाें ने शाेर मचाते हुए पुलिस काे सूचित किया। सूचना मिलते ही आद्योगिक थाना पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय मछुआरों के मदद से युवक काे पानी से बाहर निकाला। युवक काे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आद्योगिक थानाध्यक्ष राजेश मालाकार ने बताया कि घटना की सूचना ट्रक मालिक काे दी गई है। ट्रक मालिक ने पुलिस काे बताया कि पिछले दिनाें चालक से एक एक्सीडेंट हाे गया था। उसी समय से युवक मानसिक रुप से विछिप्त रह रहा था। घटना की सूचना ट्रक चालक के परिजनों को भी दे दी गई है। अस्पताल सूत्राें का कहना है कि युवक ने संभवत: शराब का सेवन कर रखा था। पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button