बाइक से जा रहे सगे भाइयों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत
बीआर दर्शन। बक्सर
ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में पुरवा गांव के समीप सोमवार की देर शाम तेज रफ्तार से जा रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के देवकुली गांव निवासी राजेंद्र ओझा के पुत्र कन्हैया ओझा (20) और श्रवण कुमार सोमवार की शाम बाइक से गांव जा रहे थे। पुरवा गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के मदद से जख्मियों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां कन्हैया ओझा की मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक को गंभीर चोट लगी है। जख्मी युवक का इलाज कराया जा रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।