OTHERS

बड़ी कार्रवाई : कई थानाध्यक्ष समेत 100 पुलिस अधिकारियों का वेतन रोका 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

कर्तव्य में लापरवाही और समय से कांडों का निष्पादन नहीं करना जिले के 100 पुलिस पदाधिकारियों को महंगा पड़ गया। एसपी शुभम आर्य ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी पुलिस पदाधिकारियों का वेतन रोक दिया है। एसपी के कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक जनवरी माह से मार्च माह तक निष्पादित कांडों में अंतिम प्रपत्र या आरोप पत्र समर्पित नहीं करने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है। आरोप पत्र दाखिल नहीं होने से वादी को न्याय मिलने में अनावश्यक देरी हो रही है। उक्त पुलिस पदाधिकारियों के लापरवाही से जिला पुलिस की छवि धूमिल हो रही है। एसपी के कार्रवाई के जद में पुलिस इंस्पेक्टर से लेकर की पुलिस कर्मी आए हैं। एसपी के कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। एसपी ने तीन दिन के अंदर अंतिम प्रपत्र/ आरोप पत्र समर्पित करने का निर्देश संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button