बक्सर – चौसा मार्ग पर डंपर ने टेम्पो में मारी टक्कर, महिला समेत छह जख्मी
बीआर दर्शन | बक्सर
बक्सर – चौसा मार्ग पर महादेवा घाट के समीप तेज रफ्तार डंपर ने टेम्पो में टक्कर मार दी। घटना में टेम्पो में सवार महिला समेत छह लोग ज़ख्मी हो गए। जख्मियों को इलाज के लिए चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व जिला पार्षद डॉ मनोज सिंह जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।


मिली जानकारी के मुताबिक चौसा के गिरिजा चौधरी के पुत्र संजय चौधरी, मां जिरिया देवी, पवन चौधरी अपने टेम्पो से सब्जी मंडी आ रहे थे। रास्ते में बक्सर आने के लिए सलीम राइन, हलीम राइन और बुटु चौधरी भी टेम्पो में सवार हो गए। टेम्पो ज्योही महादेवा घाट से आगे भैया – बहिनी नारा के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। टेम्पो सवार सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और जख्मियों को चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चौसा में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व जिला पार्षद डॉ मनोज सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ने सभी को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचवाया। बताया जा रहा है कि अचानक मौसम में बदलाव के बाद धुंध के कारण सड़क दुघर्टना हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया।





