Accident

पूजा कर घर लौट रही महिला बाइक से गिरी, इलाज के दौरान हुई मौत

 

बीआर दर्शन। बक्सर

बाइक से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक सिकरौल थाना क्षेत्र के जिगिना गांव निवासी नागेन्द्र सिंह के घर नई बाइक की खरीद हुई थी। मंगलवार को उनकी पत्नी आरती देवी 35 वर्ष बाइक की पूजा कराने के लिए अपने बेटे के साथ ब्रह्मपुर के ब्रह्मेश्वर नाथ के मंदिर गई थी। पूजा कर वापस घर लौट रही थी। तेज रफ्तार बाइक जैसे ही मासाढ़ियां के पास पहुंची अनियंत्रित हो गई। चलती बाइक से आरती देवी गिर गई। बाइक से गिरने से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। महिला को तत्काल चौगाईं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल लाने के क्रम में महिला की मौत हो गई। आरती के साथ बाइक पर उसकी बेटी भी थी। बताया जा रहा है कि बाइक का चक्का गड्ढे में चले जाने से अनियंत्रित हो गई। महिला अपनी बेटी को संभालते हुए मोटरसाइकिल से नीचे गिर गई। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी।

मुरार थानाध्यक्ष रविकांत प्रसाद ने बताया कि सूचना महिला के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button