पुलिस पर हमला करने के दो आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार

बीआर दर्शन | बक्सर
पुलिस पर हमला करने के दो आरोपितों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि 2 मार्च को शराब तस्करों के द्वारा जवहीं दीयर चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया था। घटना का वीडियो एक ग्रामीण द्वारा बना कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। मामले में जख्मी पुलिस अधिकारियों के द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई थी। एफआईआर के बाद टीम का गठन कर जांच शुरू कर दिया गया था। गठित टीम ने जांच के बाद कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुर पश्चिम टोला से दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के सरना गांव के राजन कुमार के पुत्र रवि कुमार और रानीसागर गांव के सुरेंद्र तुरहा के पुत्र पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवकों के पास से एक देसी कट्टा, पांच कारतुस और दो मोबाइल बरामद किया गया। गिरफ्तार युवकों ने मारपीट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया। युवकों से पूछताछ के आधार पर पुलिस से मारपीट की घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी किया जा रहा है। छापेमारी टीम में डुमरांव एसडीपीओ के साथ ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार के साथ ब्रह्मपुर थाना के पुलिस जवान थे।





