Accident

पुराने कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत स्थित विश्वकर्मा मंदिर के समीप गुरुवार सुबह एक पुराने कुएं से 42 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान नरबतपुर गांव निवासी खोभारी राम के पुत्र संजय राम के रूप में हुई है। युवक बुधवार की शाम से गायब था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह एक पत्थर विक्रेता जब कुएं के समीप पहुंचा, तो उसने पानी में शव देखा। शव‌ देखे जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। इसकी सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकलवाया और शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

बताया जा रहा है कि बुधवार शाम क्षेत्र में रविदास प्रतिमा विसर्जन का जुलूस निकाला था, जिसमें युवक शामिल था। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि देर रात लघुशंका के दौरान अंधेरे के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया होगा और वह कुएं में गिर गया होगा। एकांत होने के कारण रात में किसी को उनकी आवाज सुनाई नहीं दी। संजय राम अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। परिवार में अचानक हुई इस घटना से शोक का माहौल है। परिवार में अचानक हुई इस घटना से शोक का माहौल है।

मुफस्सिल अपर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा, “प्रथम दृष्टया यह मामला दुर्घटनावश कुएं में गिरने का प्रतीत होता है, फिर भी पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button