पुआल के ढेर में छुपा कर रखा गया हथियार बरामद, दाे गिरफ्तार

बीआर दर्शन | बक्सर
धनसाेई थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दाे गांवाे से हथियार के साथ दाे लाेगाें काे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लाेगाें से पूछताछ के आधार पर पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारी मामले में अभी कुछ बाेलने से परहेज कर रहे है।
मिली जानकारी के मुताबिक धनसाेई थाना क्षेत्र में ताबड़ताेड़ चाेरी और डकैती की घटना के बाद अलर्ट पुलिस टीम लगातार छापेमारी में जुटी हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना मिली कि कथराई गांव के माना यादव हथियार लेकर किसी को जान से मारने की धमकी दे रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर दी। पुलिस ने पुआल के गल्ले में छुपा कर रखा गया देसी कट्टा और दो कारतूस बरामद किया। पुलिस ने माना यादव को तत्काल हिरासत में ले लिया। वहीं दूसरी तरफ गुप्त सूचना के आधार पर ककरिंया गांव में छापेमारी कर हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस छापेमारी करने का दावा कर रही है। गिरफ्तारी काे लेकर सदर एसडीपीओ धीरज कुमार ने बताया कि दाे काे गिरफ्तार किया गया है। अभी जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।