पांडेयपट्टी से चाेरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, गया जेल

बीआर दर्शन | बक्सर
शहर के पांडेयपट्टी माेड़ के समीप चाेरी की बाइक के साथ एक युवक काे टाउन थाना पुलिस ने पकड़ा और युवक से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। पुलिस बाइक की जांच कर रही है। पुलिस युवक से मिली जानकारी के आधार पर बाइक चाेर गिराेह के सदस्याें के गिरफ्तारी काे लेकर छापेमारी कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम पुलिस काे चाेरी की बाइक की गुप्त सूचना मिली। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस ने पांडेयपट्टी माेड़ के समीप वाहन जांच अभियान शुरु कर दिया। इसी दाैरान एक युवक काे अपाची बाइक के साथ पकड़ा गया। युवक से जब बाइक की कागजात मांगी गई ताे कागजात देने में असमर्थ हाे गया। पुलिस ने तत्काल युवक काे हिरासत में ले लिया। युवक मुसाफिरगंज के रमेश राम का पुत्र विक्की कुमार है। पुलिस ने जब जांच की ताे बाइक चाेरी की निकली। पुलिस ने युवक काे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। टाउन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चाेरी की बाइक के साथ युवक काे गिरफ्तार किया गया है। युवक से मिली जानकारी के आधार पर बाइक चाेर गिराेह के सदस्याें के गिरफ्तारी काे लेकर छापेमारी की जा रही है।