नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

बीआर दर्शन | बक्सर
धनसोईं थाना में घास काटने गई नाबालिग से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आराेपिताें से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक धनसोईं थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग शनिवार को घास काटने बाधार में गई थी। आरोप है कि गांव के दो युवकों शशि और रघुनाथ ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना धनसोई थाना पुलिस को दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए तत्काल दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपितों को जेल भेज दिया। धनसोईं थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना के आरोपी दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।