नर्तकी से छेड़खानी मामले में एक गिरफ्तार, मुख्य आराेपित फरार

बीआर दर्शन | बक्सर
सरस्वती पूजा में नर्तकी से छेड़खानी करना महंगा पड़ रहा है। पुलिस ने गुरुवार की रात छापेमारी कर पूजा कमेटी के एक सदस्य काे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सदस्य से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। हालांकि छेड़खानी के मुख्य आराेपित अभी भी फरार है।
एसपी मनीष कुमार ने बताया कि 14 फरवरी की रात औद्योगिक थाना क्षेत्र के हरिकिशुनपुर गांव में सरस्वती पूजा के दाैरान सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में प्राेग्राम देने के लिए दाे नर्तकी काे भी बुलाया गया था। कार्यक्रम के दाैरान कुछ असमाजिक तत्वाें के द्वारा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़खानी किया जानें लगा। इस दाैरान महिला का माेबाइल भी किसी ने छिन लिया। घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम माैके पर पहुंच महिलाओं काे सुरक्षित थाना पहुंचाई थी। महिलाओं के आवेदन पर मामलें में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। घटना काे लेकर एसडीपीओ धीरज कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दाैरान पूजा कमेटी के सदस्य महावीर पांडेय के पुत्र रंजन पांडेय काे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आराेपित काे जेल भेज दिया गया। ग्रामीणाें की मानें ताे निर्दाेष युवक मामलें में फंस गया और मुख्य आराेपित अभी भी फरार है।