CRIME

धर्म के नाम पर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास करना पड़ा महंगा, हुआ गिरफ्तार 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

सोशल मीडिया पर धर्म के नाम पर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो में एक युवक दूसरे युवक से जय श्री राम का नारा लगाने को लेकर दबाव बना रहा था। उक्त युवक द्वारा नारा नहीं लगाने पर धमकी दे रहा था। वायरल वीडियो पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य तक पहुंचा। जिसमें आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। पुलिस कप्तान ने तत्काल मामले को पुलिस उपाधीक्षक सह साईबर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार कश्यप को जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर साईबर थाना पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान करते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडेयपट्टी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई होते ही युवक के होश फाख्ता हो गए। पुलिस ने युवक का माफ़ी मांगने का वीडियो बनाकर पोस्ट किया। आरोपी युवक ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। उसने भविष्य में ऐसी किसी भी गतिविधि में शामिल न होने और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। पुलिस युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं पुलिस ने ने आम जनता और युवाओं से विशेष अपील की है कि सोशल मीडिया पर ऐसी कोई भी सामग्री साझा न करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों। भ्रामक या सांप्रदायिक पोस्ट करने वालों पर पुलिस की कड़ी निगरानी है और दोषी पाए जाने पर जेल जाना पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button