CRIME

देसी राइफल और बंदूक के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

ब्रह्मपुर थाना पुलिस को शनिवार की रात बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान एक युवक को अवैध हथियारों और गोली के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने जवही दियर गांव में एक घर से एक देसी राइफल, एक बंदूक और छह गोली बरामद किया।

ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जवही दियर गांव के एक घर में अवैध हथियार छिपाकर रखे गए हैं। सूचना की सत्यता की जांच के बाद पुलिस टीम का गठन किया गया और शनिवार की रात छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए, जिसके बाद मौके से ही युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार युवक की जवही दियर गांव निवासी कामेश्वर नाथ यादव के पुत्र राजेश कुमार यादव के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button