दहेज में कार के लिए विवाहिता काे घर से निकाला, एफआईआर दर्ज

बीआर दर्शन | बक्सर
दहेज में आल्टाे कार के लिए विवाहिता काे मारपीट कर घर से निकाल देने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पीड़िता के बयान पर महिला थाना में पति समेत छह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। एफआईआर दर्ज हाेने के बाद महिला थाना पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धराेही गांव के राज नारायण सिंह की पुत्री सविता की शादी 10 मार्च 2018 काे राजपुर थाना क्षेत्र के देवढ़िया गांव के रामचंद्र यादव के पुत्र अनिल कुमार सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही विवाहिता काे दहेज में आल्टाे कार और दाे लाख रुपए के लिए प्रताड़ित किया जाता था। ससुराल वाले विवाहिता पर दहेज की रकम के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। दहेज की रकम नहीं मिलने पर ससुराल वालाें ने विवाहिता काे 16 अप्रैल 2023 काे मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले काे लेकर विवाहिता के मायके वालाें के द्वारा कई बार समझाैता का प्रयास किया। समझाैता नहीं हाेने पर विवाहिता ने मामले काे लेकर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थानाध्यक्ष मधुबाला कुमारी ने बताया कि मामले में पति समेत छह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामले की जांच कर आराेपिताें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।