डुमरांव राजघराने में शोक की लहर, युवराज चंद्रविजय सिंह का हुआ निधन

बीआर दर्शन | बक्सर
डुमरांव राजपरिवार से जुड़ी एक बड़ी दु:खद सूचना सामने आई है। राजघराने के पूर्व सांसद महाराज बहादुर डुमरांव महाराज कमल सिंह जी के ज्येष्ठ पुत्र, युवराज चंद्रविजय सिंह का असामयिक निधन हो गया।
इस दु:खद समाचार की पुष्टि बक्सर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आशुतोष सिंह ने की। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे शाहाबाद क्षेत्र में शोक की गहरी लहर दौड़ गई। उनका इलाज दिल्ली अपोलो अस्पताल में चल रहा था।
युवराज चंद्रविजय सिंह अपने सहज स्वभाव, विनम्रता और जनकल्याणकारी कार्यों के लिए समाज में विशेष स्थान रखते थे। लोगों का कहना है कि उन्होंने जीवनभर सेवा और सरलता की मिशाल पेश की। डुमरांववासियो की समस्याओं को लेकर हरसंभव मदद करते थे।
उनके निधन को राजघराने ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को दुःख सहने की शक्ति देने की कामना की। जिले के राजनीतिक कार्यकर्ताओं और समाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक जताया।