डुमरांव थाना का कमान संभालेंगे संजय कुमार सिन्हा, कई का हुआ तबादला

बीआर दर्शन | बक्सर
जिले में विधि व्यवस्था की सुदृढ़ता एवं प्रशासनिक कार्य प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बक्सर पुलिस प्रशासन में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। शाहाबाद डीआईजी सत्य प्रकाश के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य द्वारा जिले के विभिन्न थानों के पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है।
एसपी ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारी अविलंब अपने-अपने नवपदस्थापन स्थल पर योगदान करें एवं योगदान प्रतिवेदन समर्पित करें। यह स्थानांतरण जिले में विधि-व्यवस्था की चुनौतियों को देखते हुए किया गया है। तबादला सूची में संजय कुमार सिन्हा को त्वरित विचरण कोषांग, पुलिस कार्यालय बक्सर से स्थानांतरित कर डुमरांव थाना के थानाध्यक्ष बनाए गए हैं। ज्योति कुमारी को पुलिस केंद्र से स्थानांतरित होकर सिमरी थाना की थानाध्यक्ष बनी हैं। अभय शंकर सिंह पुलिस केंद्र से स्थानांतरित कर उन्हें बगेन गोला थाना का प्रभार सौंपा गया है। योगेंद्र कुमार औद्योगिक थाना क्षेत्र से स्थानांतरित होकर नैनिजोर थाना की कमान संभालेंगे। चुनमुन कुमारी अब तक सिमरी थाना की प्रभारी थीं, अब उन्हें तिलक राय हाता थाना का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
अमरेश कुमार ब्रह्मपुर थाना से स्थानांतरित होकर अब चक्की थाना का नेतृत्व करेंगे। रितेश कुमार दुबे पुलिस केंद्र से स्थानांतरित कर उन्हें धनसोई थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। संजय पासवान चक्की थाना से स्थानांतरित होकर राजपुर थाना के नए प्रभारी बनाए गए हैं। कनिष्का तिवारी अब तक महिला थाना की प्रभारी थीं, अब उन्हें वासुदेवा थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मधुबाला भारती वासुदेवा थाना से स्थानांतरित कर उन्हें महिला थाना का कमान सौंपा गया है।