टाउन थाना का टाॅप-टेन अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने भेज दिया जेल

बीआर दर्शन | बक्सर
टाउन थाना पुलिस ने टाॅप-टेन में शामिल अपराधी काे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस टाॅप-टेन में शामिल अन्य अपराधियाें के गिरफ्तारी काे लेकर छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार अपराधी शहर में छिनतई के साथ वार्ड पार्षद के दरवाजे पर फायरिंग के मामले में फरार चल रहा था।
मिली जानकारी मुताबिक टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर औद्योगिक थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव के अभिनव सिंह उर्फ अभिनव कुमार काे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित 2 सितम्बर काे मुसाफिरगंज के पूर्व वार्ड पार्षद शशी कुमार गुप्ता उर्फ डब्बू गुप्ता पर फायरिंग की घटना काे अंजाम दिया था। हालांकि पूर्व वार्ड पार्षद की जान किसी तरह से बची थी। वहीं 8 सितम्बर काे आराेपित अपने सहयाेगी विराट नगर के कुणाल सिंह के साथ बाइपास राेड में सिकराैल थाना क्षेत्र के निहालपुर गांव के अशाेक कुमार सिंह और सिमरी थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव के टनमन पासवान के गले से साेने का चेन छिनैती कर लिया था। पुलिस ने पहले ही कुणाल काे गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। गुप्त सूचना के आधार पर टाॅप-टेन में शामिल अभिनव काे भी गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। टाउन थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टाप टेन में शामिल अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास किया जा रहा है।