ज्योति चौक के समीप करंट के चपेट में आने से किशाेर कांवरिया की माैत

बीआर दर्शन | बक्सर
परिजनाें के साथ कांवर लेकर ब्रह्मपुर जाने के क्रम में करंट के चपेट में आने से एक किशाेर की माैत हाे गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस माैैके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया। घटना के बाद परिजनाें का राे-राे कर बुरा हाल हाे गया।
मिली जानकारी के मुताबिक नावानगर थाना क्षेत्र के सारा गांव के रामेश्वर सिंह के पुत्र अमन कुमार 14 वर्ष अपने परिजनाें के साथ पिकअप से ब्रह्मपुर ब्रह्मेश्वर धाम जाने के लिए निकला था। बक्सर ज्याेति चाैक के समीप पिकअप खड़ी कर सब गंगा स्नान करने के लिए जाने की तैयारी कर रहे थे। उसी दाैरान किशाेर पानी पीने के लिए सड़क किनारे चापानल पर पहुंचा। चापानल के समीप एक पाेल में प्रवाहित करंट के चपेट में किशाेर आ गया। किशाेर की माैत माैके पर ही हाे गई। घटना के बाद माैके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव काे कब्जे में ले लिया। टाउन थानाध्यक्ष मनाेज कुमार सिंह ने बताया कि पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया। घटना के बाद परिजनाें का राे-राे कर बुरा हाल हाे गया।