जमीन विवाद में धारदार हथियार से मार भाई-भाैजाई समेत भतीजा काे किया जख्मी
बीआर दर्शन | बक्सर
शहर के साेहनीपट्टी माेहल्ले में जमीन विवाद काे लेकर दाे परिवार के बीच मारपीट की घटना हाे गई। मारपीट में जख्मी सभी काे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना टाउन थाना पुलिस काे दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक साेहनीपट्टी के मुनमुन प्रसाद और उनके छोटे भाई के बीच जमीन काे लेकर काफी दिनाें से विवाद चल रहा था। मामला काेर्ट में भी गया था। काेर्ट के द्वारा मामले का निपटारा कर दिया गया था। उसी काे लेकर गुरुवार काे दाेनाें भाईयाें के बीच आपस में बंटवारे काे लेकर वार्ता हाे रही थी। उसी दाैरान किसी बात काे लेकर दाेनाें पक्षाें के बीच विवाद शुरु हाे गया। कहा जा रहा है कि विवाद के दाैरान भाई ने धारदार हथियार से भाई मुनमुन प्रसाद पर हमला कर दिया। पति को बचाने गई पत्नी कुमारी पूनम रानी और उनके बेटे कुमार यश काे भी धारदार हथियार से मार कर जख्मी कर दिया। जख्मियाें काे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पुलिस काे दी गई। पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रही है।