चोरों ने ट्रक का गेट तोड़ उड़ाए 20 हजार नकद और दो बैट्री

बीआर दर्शन | बक्सर
शहर के बाइपास रोड में स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल के समीप खड़े ट्रक का गेट तोड़ उचक्कों ने 20 हजार नकदी के साथ दो बैट्री ले उड़े। पीड़ित ट्रक चालक ने घटना को लेकर टाउन थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।



मिली जानकारी के मुताबिक औद्योगिक थाना क्षेत्र के चुरामनपुर गांव के सत्यनारायण साह के पुत्र विकास कुमार ट्रक चालक है। पिछले दिनों नो एंट्री के कारण उसने अपना ट्रक बाइपास रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप ट्रक खड़ा कर अपने गांव चला गया। ट्रक में खलासी मौजूद था। करीब 11 बजे खलासी ट्रक के गेट को लाॅक कर होटल में खाना खाने चला गया। खाना खाकर खलासी जब ट्रक के पास लौटा तो गेट टूटा हुआ देखा। उसने तत्काल इसकी सूचना अपने चालक को सूचना दी। चालक जब पहुंचा तो देखा कि ट्रक में रखा 20 हजार नकदी और दो बैट्री गायब था। चालक ने चोरी की घटना को लेकर टाउन थाना में एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच कर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।





