चोरों ने घर में प्रवेश कर उड़ाई लाखो की संपत्ति, ग्रामीणों में भय

बीआर दर्शन | बक्सर
धनसोई थाना क्षेत्र के सुजायतपुर गांव में गुरुवार रात चोरी की वारदात हुई। चोरों ने राजेश कुशवाहा के घर में दीवार फांदकर प्रवेश किया। चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपए का सामान चुरा लिया।
मिली जानकारी के मुताबिक राजेश कुशवाहा के घरवाले गुरुवार की रात घर में सो रहे थे। चोरों ने घर में प्रवेश कर उनके बहन के गहने, घर में लगा पानी का मोटर, बर्तन, कपड़े और अन्य कीमती वस्तुएं चोरी कर फरार हो गए। चोरी की जानकारी परिजनों को सुबह में हुई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव में इस घटना के बाद से भय का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस के द्वारा छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।