OTHERS

गणतंत्र दिवस पर बिहार सेंट्रल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने बिखेरी छटा

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर के बाईपास रोड स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक इंजीनियर आर.बी. सिंह ने तिरंगा फहराया तथा राष्ट्रध्वज को सलामी दी। झंडोत्तोलन के समय विद्यालय परिसर भारत माता की जय और देशभक्ति नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में विद्यालय की उप निदेशिका उर्मिला सिंह एवं सचिव सरोज सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

झंडोत्तोलन के बाद निदेशक आर.बी. सिंह ने उपस्थित शिक्षकों, छात्रों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय पर्व हमें राष्ट्र के नवनिर्माण में योगदान देने का संकल्प लेने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं और उनके नैतिक एवं सामाजिक निर्माण की जिम्मेदारी शिक्षकों पर है। उन्होंने आगे कहा कि बच्चों के रुझान और उनकी आंतरिक मनोदशा को सकारात्मक एवं रचनात्मक दिशा देना विषयगत ज्ञान से भी अधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि यही गुण आगे चलकर उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय सचिव सरोज सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस न केवल राष्ट्र बल्कि प्रत्येक नागरिक के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। राष्ट्र को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए संविधान की आवश्यकता होती है। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में अनुशासन और कर्तव्यबोध का होना आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button