OTHERS

किसान के बेटे ने जिले का नाम किया रौशन, हैंग ग्लाइडिंग में जीता स्वर्ण पदक

इंडोनेशिया में आयोजित टेलोमोयो कप प्रतियोगिता में मिला स्वर्ण भारतीय सेना में सुबेदार के पद पर तैनात है पदक विजेता

बीआर दर्शन। बक्सर

किसान के बेटे ने जिले का नाम देश के साथ विदेश में भी रौशन किया है। एमटी टेलोमोयो, इंडोनेशिया में आयोजित टेलोमोयो कप-2023 में भारतीय सेना की तरफ से भाग ले रहे सुबेदार संजीव कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। सुबेदार न हैंग ग्लाइडिंग में देश का नाम रौशन किया है। स्वर्ण पदक मिलते ही बधाइयों का तांता लग गया।

मिली जानकारी के मुताबिक राजपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव के राजेंद्र सिंह का बड़ा पुत्र संजीव कुमार वर्ष 2001 में सेना में भर्ती हुए। संजीव कुमार फिलहाल सेना में सुबेदार के पद पर हैं।

17 सितंबर से 24 सितंबर तक इंडोनेशिया में टेलोमोयो कप का आयोजन हुआ। जिसमें हैंग ग्लाइडिंग टीम में भारतीय सेना के तरफ़ से संजीव भाग लिए। हैंग ग्लाइडिंग में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। वहीं लेफ्टिनेंट कर्नल एएम शर्मा, नायब सूबेदार मंगल देबबर्मा और हवलदार नागराज को कौशल पदक से सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय हैंग ग्लाइडिंग चैंपियनशिप में पहली बार भारतीय भागीदारी के साथ इतिहास रचा गया। पंचायत के मुखिया अनिल सिंह, शिक्षक संतोष सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button