एसपी ने किया ट्रैफिक थाना का उद्घाटन, पहले दिन पकड़े गए 50 से अधिक ई-रिक्शा
बीआर दर्शन । बक्सर
बिहार सरकार के निर्देश पर जिला में यातायात की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बुधवार को महिला थाना परिसर में यातायात थाना का उद्घाटन किया।
एसपी मनीष कुमार ने बतया की जिले में लगातार वाहनों बढ़ोतरी हो रही है जिससे सड़को पर पर वाहनों का भार बढ़ रहा है। पुलिस जवानो को यातायात को कंट्रोल करने में काफी समस्याओ को सामना करना पड़ता है। सरकार के निर्देश पर पुरे बिहार के साथ बक्सर में भी यातायात थाना का उद्घाटन हुआ। यातायात थाना को सुचारु रूप से चलाने के लिए विभाग द्वारा एक डीएसपी, एक निरीक्षक, 8 अवर निरीक्षक, 30 हवलदार, 4 चालक सिपाही, 120 पुलिसकर्मी एवं एक आशु सहायक अवर निरीक्षक प्रतिनियुक्त किया जायेगा। उद्घाटन के मौके पर ट्रैफिक थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार, अंगद सिंह, रेडक्रास सचिव डॉ श्रवण तिवारी, जदयू नेता संजय सिंह राजनेता, हामिद राजा, एजाज अहमद, राजद जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय, डॉ आशुतोष सिंह, नियामतुल्ला फरीदी थे।
पहले दिन पकड़े गए 50 से अधिक ई-रिक्शा:
यातायात थाना के उद्घाटन के पहले दिन यातायात पुलिस ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान यातायात पुलिस ने 50 से अधिक ई-रिक्शा को पकड़ा। यातायात पुलिस ने पहले दिन करीब 28 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। हालांकि इस दौरान मान – मनौव्वल भी खूब हुआ।