Accident

एनएच 922 पर अज्ञात वाहन के चपेट में आने से वृद्ध की मौत, पसरा मातम 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

एनएच-922 पर गुरुवार को कृष्णाब्रह्म ओवरब्रिज के समीप सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया।

मिली जानकारी के मुताबिक कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरियांव के सिधानी डेरा निवासी कन्हैया यादव (65 वर्ष) कहीं जा रहे थे। एनएच 922 पार करने के दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कृष्णाब्रह्म थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पहचान होते ही पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी।

पुलिस द्वारा कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया गया। परिजनों को जैसे ही हादसे की खबर मिली, घर में कोहराम मच गया। परिजन घटनास्थल पहुंचे तो रो-रोकर उनका बुरा हाल था। परिवार वालों ने बताया कि कन्हैया यादव रोजमर्रा के काम से कहीं जा रहे थे कि इसी दौरान यह दुर्घटना हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button