आशा एवं आशा फैसिलिटेटर ने सिविल सर्जन के समक्ष किया प्रदर्शन

बीआर दर्शन | बक्सर
बिहार राज्य आशा एवं आशा फैसिलिटेटर संघ जिला शाखा बक्सर के द्वारा मंगलवार काे राज्य संगठन के निर्देश पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दाैरान सिविल सर्जन के माध्यम से अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग काे मांग पत्र साैंपा गया। प्रदर्शनकारी कर्मियाें ने विभिन्न मांगाें काे लेकर अपनी अवाज काे बुलंद किया। रैली की अध्यक्षता डैजी देवी एवं संचालक अरुण कुमार ओझा ने किया।
रैली को संबोधित करते हुए आशा एवं आशा फैसिलिटेटर के जिला संयोजक सह राज्य उपाध्यक्ष अरुण कुमार ओझा ने बिहार सरकार के द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को देय पारितोषिक राशि को तिगुना करने का स्वागत किया। उन्हाेंने अनुरोध किया कि 12 अगस्त 2023 के विगत हड़ताल के दौरान समझौते के अनुसार पारितोषिक राशि को मानदेय शब्द में परिवर्तित करते हुए बढ़ी हुई राशि का भुगतान 1 सितंबर 23 से करने और बकाया राशि को एक मुश्त भुगतान जिला मुख्यालय से किया जाए। वहीं आंगनबाड़ी सेविका सहायिका की तरह सेवानिवृत्ति उम्र 65 वर्ष करने और रिटायरमेंट बेनिफिट 10 लाख रुपए तथा 10000 प्रतिमाह पेंशन की मांग किया गया। भारत सरकार से अविलंब लोकसभा के प्रश्न उत्तर काल में दिए गए जवाब के अनुरूप 2000 रुपए के बदले 3500 बढ़ी हुई प्रोत्साहन राशि का भुगतान अविलंब करने की मांग किया गया। आशा फैसिलिटेटर को 21 दिन के बजाय पूरे माह का भ्रमण भत्ता देने की मांग की गई।
अंत में डैजी कुमारी, मंजू कुमारी के नेतृत्व में सिविल सर्जन को अपना मांग पत्र साैंपा गया। माैके पर संघ के जिलामंत्री आनंद सिंह, कंचन कुमारी ठाकुर, डास देवी, नीतू देवी, लीला देवी, विमला देवी, माया देवी, उषा राय, मुनि प्रेमशिला, जीरा देवी, सरोज देवी आदि सहित सैकड़ो की संख्या में आशा कार्यकर्ता थी।