OTHERS

आपकी थोड़ी लापरवाही से हो सकता है किसी का बड़ा नुक़सान: डॉ श्रवण तिवारी 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

आपकी थोड़ी सी लापरवाही किसी का बड़ा नुक़सान कर सकती है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही आगलगी की घटनाओं में इजाफा हो जाता है। आमलोगों की थोड़ी सी लापरवाही किसी को बड़ा नुक़सान कर सकता है। उक्त बातें रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ श्रवण कुमार तिवारी ने कहा।

उन्होंने कहा कि बक्सर में खेतों में लगी फसल में आग लगने की लगातार सामने आ रही है। उन्होंने सतर्क रहने की अपील की है। इसके लिए सुदूर इलाकों में जागरूकता चला कर उन्होंने कहा कि छोटी-सी लापरवाही किसानों की महीनों की मेहनत को पल भर में बर्बाद कर रही है।

रेडक्रॉस सचिव डॉक्टर श्रवण कुमार तिवारी ने कहा कि इन दिनों खेतों में लगी फसल के जलने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, जो काफी चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि अधिकांश मामलों में आग लगने का कारण लापरवाही ही सामने आ रही है, खासकर बीड़ी या सिगरेट पीकर उसे खेतों में फेंक देना।

उन्होंने कहा कि किसान पूरे साल कड़ी मेहनत करके अपनी फसल तैयार करते हैं, लेकिन इस तरह की छोटी गलतियां उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर देती हैं। ऐसे में किसानों को चाहिए कि वे अपने खेतों के आसपास विशेष सतर्कता बरतें और किसी भी प्रकार की ज्वलनशील वस्तु को वहां न फेंकें।

डॉ. तिवारी ने आगे कहा कि गर्मी के मौसम में सूखी फसल और तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती है, जिससे नुकसान और भी बढ़ जाता है। इसलिए जरूरी है कि किसान खुद भी जागरूक रहें और दूसरों को भी इसके प्रति सचेत करें। उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस हमेशा आपदा के समय पीड़ित मानवता के साथ खड़ा रहता है और जरूरतमंदों की हर संभव सहायता करता है। लेकिन यदि पहले से सावधानी बरती जाए तो ऐसी घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।

अंत में उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है, और छोटी-छोटी सावधानियों से बड़े नुकसान से बचा जा सकता है। जानवरों को खुले जगह में पेड़ के नीचे रखने की सलाह दिए और लोगो को आपदा के समय आपसी भाईचारा निभाने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button