आधा किलो गांजा के साथ महिला तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बीआर दर्शन | बक्सर
औद्योगिक थाना पुलिस ने शेरपुर गांव से आधा किलो गांजा के साथ महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला तस्कर से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। पुलिस महिला से पूछताछ के आधार पर गांजा तस्कर करने वाले गिरोह की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास कर रही है।
औद्योगिक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शेरपुर गांव के चेतन पांडेय के घर छापेमारी की गई। घर से आधा किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से रामावती देवी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। वहीं पिछले दिनों कोरान सराय थाना पुलिस ने करीब 60 किलो गांजा बरामद किया था। जिला में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एसपी मनीष कुमार ने थानाध्यक्षों को सख्त हिदायत दे रखी है। कोरान सराय थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि गांजा तस्कर के गिरफ्तारी को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है।