OTHERS

अवैध हथियार रखने वाले दो अभियुक्तों को हुई सजा, जुर्माना 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

अवैध हथियार रखने के मामले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी देवेश कुमार की कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने अवैध हथियार रखने वाले मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जगजीवन नगर जासो निवासी दो व्यक्तियों कन्हैया राम एवं प्रेम सागर राम को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने दोनों अभियुक्तों को दो वर्षों की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर जुर्माना भी लगाया गया है।

जिला अभियोजन पदाधिकारी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 29 दिसंबर 2023 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अभियुक्तों के पास अवैध हथियार हैं। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थाना पुलिस ने तत्काल छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दोनों अभियुक्तों के घर से अवैध हथियार बरामद किए गए थे। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी देवेश कुमार की कोर्ट में की गई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने साक्ष्यों, गवाहों के बयान एवं पुलिस की केस डायरी के आधार पर दोनों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई। कोर्ट ने आर्म्स एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत दो वर्ष एवं छह माह की सश्रम कारावास की सजा दी है। कोर्ट ने कन्हैया राम पर ₹10,000 और प्रेम सागर राम पर ₹5,000 का अर्थदंड भी लगाया है। निर्धारित समयावधि में जुर्माना नहीं चुकाने की स्थिति में अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button