अवैध तरीके से गाैवंश लेकर जा रहे दाे गिरफ्तार, दस गौवंश बरामद

बीआर दर्शन | बक्सर
अवैध तरीके से गाैवंश लेकर जा रहे दाे तस्कराें काे टाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गाैवंशाें काे छुड़ाकर गाैशाला में साैंप दिया। वहीं गाैवंश तस्कराें काे काेर्ट में प्रस्तुत किया।
मिली जानकारी के मुताबिक जेल नहर पइन पर डीएवी स्कूल के समीप शुक्रवार की सुबह एक पिकअप फंसी हुई थी। पिकअप पर अवैध तरीके से दस गाैवंशाें काे रखा गया था। कम जगह में क्षमता से अधिक गाैवंश रखने से उनकी तबीयत खराब हाे गई थी। स्थानीय लाेगाें ने देखा ताे इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस काे दी। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस माैके पर पहुंच गई। टाउन थाना पुलिस ने इसकी सूचना पशु इंस्पेक्टर काे दिया। पशु क्रुरता निवारण के दीपक कुमार माैके पर पहुंच गाैवंशाे काे अपने कब्जे में लिया। उन्हाेंने पुलिस के सहयाेग से सभी गाैवंशाे काे आदर्श गाैशाला में रखवा दिया। टाउन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि गाैवंश की तस्करी कर रहे आरा जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के रानीसागर गांव के माेजाहिद कुरैशी और पिकअप चालक राजन कुरैशी काे गिरफ्तार कर लिया। दाेनाें पशु तस्कराें से पूछताछ के बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के लिए काेर्ट भेज दिया।