अग्निशमन पदाधिकारियाें ने आग से बचाव काे लेकर चलाया जागरुकता अभियान

बीआर दर्शन | बक्सर
राज्य अग्निशमन पदाधिकारी बिहार पटना के निदेशक के आदेशानुसार ज़िला समादेष्ठा सह ज़िला अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर एवं डुंमराव के पदाधिकारी के नेतृत्व में केंद्रीय विद्यालय के छात्राें के सहयाेग से जागरुकता अभियान निकाला गया। जागरुकता रैली के दाैरान आग से बचाव काे लेकर पर्चा का भी वितरण किया गया। रैली पीपी राेड से मेन राेड, काेइरपुरवा माेहल्ला हाेते हुए एमपी हाई स्कूल पहुंची। अग्निशमन पदाधिकारियाें के द्वारा सभा का आयाेजन कर आग से बचाव काे लेकर जानकारी दी गई।
इस दाैरान जिला समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी विनाेद कुमार यादव ने कहा कि शहर क्षेत्राें में छाेटी सी लापरवाही भयंकर हादसे काे जन्द दे सकती है। घराें में महिलांए गैस सिलेंडर का उपयाेग करती है। ऐसे में सिलेंडर का उपयाेग सावधानी से करनी चाहिए। सिलेंडर लगाने के पूर्व अच्छे से जांच लेनी चाहिए की कहीं काेई लिकेज ताे नहीं है। काम समाप्त हाेने के बाद सिलेंडर के नाॅब का अच्छे से बंद कर देना चाहिए। अगर आग लग जाए काे घबड़ाना नहीं चाहिए। आग लगने की स्थिति में पहले अपने काे सुरक्षित कर आग पर काबू पाने का प्रयास करना चाहिए। वहीं आग लगने की सूचना तत्काल फायर बिग्रेड काे देनी चाहिए। समय-समय पर बिजली के उपकरणाें की जांच भी कराते रहना चाहिए। जागरुकता के दाैरान अग्निशमन पदाधिकारियाें के द्वारा आग से बचाव काे लेकर पर्चा का वितरण किया गया। माैके पर जिला अग्निशमन पदाधिकारी सत्यदेव सिंह, अनिल कुमार, अशाेक तिवारी के साथ केन्द्रीय विद्यालय के शिक्षक और छात्र थे।